भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज द्वारा आयोजित तृतीय निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन में 8 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन कर मनाई गई भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती पर महाआरती और विवाह स्थल से गंतव्य स्थल तक वर वधू को भेजने की अनोखी पहल समाज में रही चर्चा का विषय और ऐतिहासिक बारात और जयमाला से बंधा शमां

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा शहर में किसी एक आधुनिक मंगल भवन का नाम भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जी के नाम किया जाएगा एवं साहू सामुदायिक भवन में मां कर्मा देवी जी की मूर्ति लगाई जायेगी एवं10 लाख की राशि साहू सामुदायिक भवन को देंगे

भक्ति शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती महामहोत्सव के शुभ अवसर पर साहू समाज युवा मंडल जिला सागर द्वारा आयोजित तृतीय निशुल्क सामाजिक आदर्श विवाह सम्मेलन में 8 जोड़ों परिणय बंधन में बंधे युवा मंडल और स्वजाती बंधुओं और समाजसेवियों के द्वारा लगभग ₹100000 एक लाख‌ रूपए की उपहार सामग्री वर वधू को उपहार स्वरूप भेंट की गई। जिसमें सोने का मंगलसूत्र सोने की लौंग चांदी की पायल चांदी की बिछिया २ जोड़ी , अलमारी, ड्रेसिंग टेबल,पलंग , गद्दा , सिलाई मशीन , अन्न भंडार , सहित १०१ बर्तन सहित १८० से अधिक सामान वर वधू को दिये गये ।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य बारात से हुई जिसमें बैंड पार्टी के साथ ५० से अधिक बाजों और ढोल शामिल रहे । बग्गी जिस पर समाज के वरिष्ठ आदरणीय श्री उमाशंकर साहू जी एवं आदरणीय श्री रमेश साहू जी सरखर मां कर्मा की प्रतिमूर्ति साथ गोदी में रखकर बारात में आगे रहे । बारात में डीजे और ढोल ताशे पर युवा साथी और बाराती खूब थिरके । ८ घोड़े एक साथ जब चले तो लोगों ने देखकर सराहना भी की । बारात में हजार से अधिक बाराती शामिल रहे युवा मंडल के द्वारा यह भव्य बारात कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत सभी जोड़ों का द्वारचार कार्यक्रम एवं मंडप में वधू के द्वारा चांवल फेंकने का नेंग हुआ । सभी जोड़ों की एक साथ जयमाला हुई जिसमें आधुनिक तकनीक से आतिशबाजी और पुष्प वर्षा करते हुए जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके उपरांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हीरा सिंह राजपूत जिलापंचायत अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदरणीय विधायक शैलेन्द्र जैन आदरणीय  अनुश्री जैन और विशेष अतिथि के रूप में  श्याम तिवारी ,जिला अध्यक्ष भाजपा वृंदावन अहिरवार नगर निगम अध्यक्ष मेघा दुबे , पार्षद प्रतिभा चौबे  मनीष चौबे अंशुल परिहार देवरी से अशोक साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक आर्शीवाद कार्यक्रम में पहुंचे। स्वागत भाषण युवा मंडल जिलाध्यक्ष खेमचंद साहू  ने दिया इन्होंने कहा कि युवा मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता बंधु इस विवाह में शामिल हर वधू का भाई है इस महाकुंभ में जिन स्वजाति बंधु और सामाजसेवीयों ने सहयोग दिया है और जो स्वजाति बंधु और समाजसेवीयों ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बने उनको कन्या का आर्शीवाद महाकुंभ स्वरूप मिलेगा इसके उपरांत साहू समाज जिलाध्यक्ष  रामकुमार साहू का भाषण हुआ इन्होंने कहा कि साहू समाज (साहू समाज ट्रस्ट , युवा मंडल, महिला मंडल) के एकता से ऐसे कार्य संपन्न होते हैं समाज का एकता ऐसे सामाजिक कार्यों को करने से मजबूत साबित होती है इसके उपरांत  उमाशंकर साहू ने कहा कि ५०-६० वर्षौं से सामाजिक कार्यौ में हिस्सा ले रहे लेकिन इस तरह के कार्य मन को प्रसन्न कर देते हैं

इसके उपरांत महिला मंडल के प्रमुख सदस्य  कीर्ति साहू ने समाज को संबोधित करते हुए बिटिया पर कविता सुनाई जिससे पूरा पंडाल भावुक हो गया । महिला मंडल ने पूरे कार्यक्रम में एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम को ट्रस्ट अध्यक्ष एवं साहू समाज रत्न जगन्नाथ गुरैया के उद्बोधन दिया उन्होंने कहा कि “बटोगे तो बिखरोगे मिलकर चलोगे तो समाज का इतिहास बनाओगे इसी के साथ समाज से कहा कि समाज एक परिवार है और हम सभी को एकजुट रह कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए युवा मंडल साहू समाज सागर आज जो कार्य कर रहा है उनका बल हम सभी सामाजिक बंधु है युवा मंडल के कार्यौ की प्रसंशा कर उन्हें उत्साहित करें कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि और स्वजाति बंधुओं को धन्यवाद देते बताया कि हमारी समाज के बहुत से परिवार धनाढ्य वर्ग से आते है ‌और कुछ परिवार कमजोर है जिन्हें आगे बढ़ाना समाज का काम है जिसे आगे बढ़ाना हम सबका काम है और अगर हम ही आपस में लड़ेंगे तो फिर हमारा समाज बिखर जायेगा ऐसा नहीं है कि सामाजिक कार्यौ में मतभेद नहीं होते सभी जगह होते हैं लेकिन परिवारिक विवाद को समाज से बाहर नहीं ले जाना चाहिए। युवा मंडल इस बार कुछ अनोखी पहल कर रहा है जिसमें भव्य महाआरती,एवं सनातन समाज के वरिष्ठ सामाजिक बंधु,समाज के अध्यक्ष को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया और साहू समाज सामुदायिक भवन से आने वाली आय को गरीब कन्याओं के विवाह में खर्च किया जाता है

इसके बाद  महेन्द्र साहू ,  कैलाश साहू  नितिन साहू की ओर से मां कर्मा जी की जीवनी और चित्र अतिथियों को भेंट किया गया । इसके उपरांत विशेष अतिथि श्याम तिवारी  ने कहा कि साहू समाज प्राचीन काल से धनाढ्य समाज है मां कर्मा देवी जी महिमा और महान दानी भामाशाह की चर्चा की उन्होंने कहा युवा मंडल के द्वारा किया गया यह कार्य हर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है जिन कन्याओं का विवाह इस सम्मेलन में हो रहा उनके परिवार युवा मंडल की ताकत जानते होंगे
इसके बाद मुख्य अतिथि  हीरा सिंह राजपूत  ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज के द्वारा यह कार्य आज से नहीं भगवान राम के जन्म से चली आ रही प्रथा है जब भगवान दशरथ और जनक ने अपनी कन्या मैया सीता और उनकी बहनें और भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का सामूहिक विवाह हुआ था उसी प्रथा को आज युवा मंडल साहू समाज आगे बढ़ा रहा इसी समाज से हम सबके आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी आते जिस तरह वह हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना हम सभी को प्रेरित करती है । यही भावना युवा मंडल के कार्यौ में दिखती है
इसके बाद हम सब के लाडले विधायक  शैलेन्द्र जैन जो स्वयं को साहू शैलेन्द्र जैन से संबोधित करते हैं उन्होंने कहा कि साहू समाज हमारा परिवार है और मैं उसी परिवार का हिस्सा हूं , इन्ही परिवारों से बचपन से साथ रहा और हर चुनाव में यह परिवार मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देता है समाज को एक रखने में वाले  जगन्नाथ गुरैया  और ईश्वर लाल , साहू समाज ट्रस्ट और युवा मंडल महिला मंडल की प्रमुख भूमिका है
इनके द्वारा मां कर्मा देवी जयंती पर इससे बेहतर क्या आयोजन हो सकता है एक बेटी का विवाह करना आज के समय में बहुत कठिन है और इन्होंने ११ बेटियों की शादी का संकल्प लिया
इस वर्ष 11 जोड़ों में एक जोड़ा अनाथ कन्या की शादी का संकल्प भी लिया था लेकिन अनाथ कन्या का जोड़ा ना मिलने पर युवा मंडल द्वारा तय किया गया कि एक शादियां ने समाज की गरीब कन्या की की जाएगी इस सम्मेलन में एक जोड़ा अन्य समाज का भी था एक गरीब कन्या जिसका परिवार निधन और रोजमर्रा की जिंदगी जीने में असमर्थ है उनके घर की बेटी का विवाह युवा मंडल की सम्मेलन से किया गया है
जिसमें ८ बेटियों की शादी और लगभग १ लाख रुपए की उपहार स्वरूप साम्रगी भेंट की इसके लिए इन्होंने कोई धन संग्रह एकत्रित नहीं किया ऐसे आयोजन से मेरा मनोबल बढ़ा है इसलिए मैंने ५ लाख रुपए पहले और अभी ५ लाख रुपए और इस साहू सामुदायिक भवन को यह राशि दूंगा साथ ही इस भवन में माँ कर्मा जी की प्रतिमा बनायेगे इसके पहले भी मैंने इस भवन को राशि दी है एवं किसी वार्ड में स्थित मंगल भवन का नाम महान भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जी के नाम पर किया जाएगा और सुभाष नगर वार्ड साहू समाज भवन में साउंड सिस्टम भी दिया जायेगा एवं शहर में चिन्हित कर एक आधुनिक चौराहा साहू समाज की आराध्य देवी जी की जीवनी और भक्ति को प्रदर्शित करते हुए बनेगा यह कार्य इसी साल हो जायेगें एवं वर वधू को आर्शीवाद देते हुए समाज को धन्यवाद दिया।
इसके उपरांत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय समाज में कहा जाता है कि सारे तीरथ बार-बार कन्यादान एक बार
जब एक संकल्प ऐसे लिया जाता है तो युवा मंडल इस वर्ष आठ शादियां कर रहा है अभी तक इन्होंने 24 शादियां कर चुके हैं तो यह इनको कितने तीर्थ के बराबर पुण्य मिल रहा होगा यह इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से दिख रहा है ऐसे कार्यक्रम सामाजिक भाव को प्रदर्शित करते हैं एवं युवा मंडल जब-जब ऐसे काम करेगा यश अग्रवाल उनके साथ तन मन धन से हमेशा सहयोग करेगा युवा आज के भारत के ताकत है विकसित भारत बनाने में उनकी भूमिका अहम है ऐसे काम सामाजिक संतुलन को और युवाओं में सामाजिक भाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं
इसके बाद कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि युवा मंडल साहू समाज सागर जो कार्य कर रहा है यह कर भारतीय समाज के हर समाज को करना चाहिए मध्यम वर्ग एवं निर्धन वर्ग को मजबूत करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी का विवाह करो यह सोच युवा मंडल कार्य के कार्यौ में झलकती है नगर निगम के द्वारा एक भव्य चौराहा मां कर्मा देवी जी के नाम पर बनेगा इसके लिए आदरणीय विधायक जी के साथ चर्चा करके इसी वर्ष में तैयार किया जाएगा
एवं चतुर्थ विवाह सम्मेलन में इसका लोकार्पण भी किया जाएगा

इसी बीच साहू समाज ट्रस्ट अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया जी ने कहा कि महिला मंडल को सशक्त करने के लिए आगामी 25 मई को साहू समाज की महिलाओं की सुहागलें का कार्यक्रम किया जाएगा भारतीय समाज के अनुसार जब एक विधि विधान से विवाह होता है तो उसमें सुहागलें का कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण होता है और जब हम सभी सामाजिक एवं समाज के परिवार के बंधु आठ बेटियों का विवाह अपने परिसर से कर रहे हैं तो क्यों ना इनका सुहागलों का भी कार्यक्रम हमारी महिला मंडल करें
जिससे हमारे समाज में निरंतर सामाजिक भाव बना रहे इसके उपरांत 85 वर्ष की उम्र में युवा मंडल साहू समाज ट्रस्ट और सभी का सहयोग कर रहे आदरणीय हमारे वरिष्ठ श्री उमाशंकर साहू जी काकागंज का सम्मान किया गया उन्हें शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने उद्बोधन देते हुए कहा कि युवा मंडल और ट्रस्ट द्वारा जो उन्हें सम्मान दिया गया है यह वाकई में दर्शाता है कि सामाजिक भाव रखने वाला हर व्यक्ति चाहे युवा हो या बुजुर्ग अगर वह धैर्य और कुशलता से समाज को आगे बढ़ता है तो निश्चित ही एक दिन समाज उनका और उनके परिवार का सम्मान जरूर करता है
सभी अतिथियों का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया युवाओं के द्वारा पुष्पमाला पहनकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारी हमारे लोकप्रिय विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन उन्होंने विधायक  शैलेंद्र जैन  के साथ वर वधू को उपहार स्वयं की ओर से भेंट किया
एवं सभी अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल का भम्रण किया
श्रीमती अनुश्री जैन ने कहा कि जो समाज ऐसे आयोजन करता है जिसमें निर्धन कमजोर रूप से रह रहे परिवार जब उनकी समाज इस तरह के कार्य करके संबल देती है तो हर समाज में उनकी प्रशंसा होती है ऐसे प्रशंसनीय कार्य जब युवाओं की टीम करती है आने वाली पीढ़ी तक गौरवान्वित रहती है
इस कार्यक्रम में हमारे अतिथि के रूप में राहुल साहू जी क्राउन पैलेस, सविता दिनेश साहू जी डा़ अनूप साहू जी, श्री शैलेन्द्र साहू जी खजुरिया श्री देवेंद्र साहू जी का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया इस दौरान मंच पर श्री उमाशंकर साहू जी, श्री गगन साहू जी, श्री लखन लाल साहू जी, श्री प्रभु दयाल जी साहू,
श्रीमती राधा साहू जी, श्रीमती कृष्णा साहू सरखर जी अशोक चैनपुरा बालकृष्ण साहू जी महेंद्र साहू जी नितिन साहू जी एलआईसी सूरज साहू जी सहित अन्य स्वजाती बंधु उपस्थित रहे

इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर मंडप में विधि विधान से भांवर और पैर पखारने का कार्यक्रम शुरू हुआ
जिस तरह घर की शादी होती है इस तरह सारे विधि-विधान से मंडप के कार्य संपन्न हुये
युवा मंडल के द्वारा जिन स्वजाति बंधुओ ने स्वेच्छा से वर वधू को उपहार सामग्री भेंट की थी उन सभी का परिवार सहित स्वागत शाल श्रीफल से किया

शाम के समय कार्यक्रम में पधारे सनातन समाज के प्रमुख जन एवं समाजसेवी और सामाजिक बंधु एवं समाजों के अध्यक्ष जिनमें मुख्य रूप से नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जी
गोलू रिछारिया जी, बुंदेल सिंह बुंदेला जी, मनोज रैकवार जी,नेवी जैन जी, धन्नालाल ताम्रकार जी निकेश गुप्ता जी
संतोष सोनी मारुति विक्रम सोनी जी विनीत सोनी जी नेपाली ज्वेलर्स रज्जन अग्रवाल जी राजा घोषी जी रामेश्वर नामदेव जी सहित 50 से अधिक समाजसेवी शामिल रहे सभी का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया
एवं सभी अतिथियों ने भव्य महाआरती में हिस्सा लिया एवं भव्य महाआरती में सभी समाज के स्वजाति जन शामिल हुए
मां कर्मा देवी जी को खिचड़ी और मालपुआ का भोग लगाया गया इसके बाद सामाजिक सहभोज का भी आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न तरह के पकवान मटर पनीर की सब्जी मिक्स वेज सब्जी चावल दाल पापड़ खीर और रसगुल्ला परोसे गए

दिन के समय बारात में पानी और छाछ सभी को वितरित किया गया एवं कार्यक्रम स्थल पर सभी को आइसक्रीम भी मौसम को देखते हुए वितरित की गई
कार्यक्रम स्थल पर भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने भगवान के भजनों पर खूब नाच गाना किया और पुरुष मंडली भी पीछे नहीं रही

कार्यक्रम स्थल पर पधारे थाना मोती नगर प्रभारी श्री जसवंत सिंह जी का स्वागत युवा मंडल के साथियों द्वारा किया गया उन्होंने भी इस कार्यक्रम में वर वधू को स्वेच्छा से उपहार सामग्री भेंट की
युवा मंडल की कार्यकर्ताओं ने उनका फूल पुष्प माला से स्वागत किया
इसी दौरान देवरी एवं राहतगढ़ से पधारे हमारे अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया

हमारे इस आयोजन समाज के 60 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से वर वधू को उपहार सामग्री दी
एवं श्री मनोज रैकवार मांझी प्रकोष्ठ संयोजक ने भंडारा सहयोग किया श्री वृंदावन अहिरवार जी ने आइसक्रीम वितरित कराई एवं श्री रौनक जैन जी रौनक एजेंसी वालों ने कार्यक्रम स्थल पर छाछ की व्यवस्था कराई थी एवं राधा साहू जी श्री कैलाश साहू जी श्री अनिल संतोष साहू जी श्री प्रहलाद साहू जी भीतर बाजार
ने भी भंडारा में स्वेच्छा से सहयोग किया
एवं कार्यक्रम में पधारे समाजसेवियों के द्वारा भी वर-वधू को पर सामग्री दी गई
इस कार्यक्रम में जिले भर से पधारे हजारों स्वजाति बंधुओ का युवा मंडल हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है

कार्यक्रम की अंतिम बेला पर भावुकमय विदाई समारोह आयोजित हुआ
जिसमें युवा मंडल के साथियों के द्वारा आठों जोड़ों को दूल्हा आगे और दुल्हन डोली में कहार बनाकर युवा मंडल के साथी डोली पर विदाई की गयी
एवं श्रीमती वैशाली गगन साहू जी की ओर से आठ जोड़ों को आठ सुसज्जित कारों से उनके ससुराल तक भेजने की व्यवस्था की गई जो कि इस कार्यक्रम की नई पहल रही इस कार्यक्रम में 100 से अधिक बाइकों पर युवा मंडल महिला मंडल समाज के सो जाती बंधु रेलवे ब्रिज से होते हुए मोती नगर चौराहे से बड़ा बाजार होते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर तक पहुंचे इसी बीच में सभी जोड़ों ने साहू समाज के मंदिर श्री देव बांके बिहारी मंदिर में भगवान जी का आशीर्वाद लिया सभी स्वजाती बंधु यह देख भावुक हो उठे
सभी की भावुक मय में विदाई एलिवेटेड कॉरिडोर से की गई सभी कन्याएं अपने ससुराल युवा मंडल द्वारा की गई व्यवस्था से अपने ससुराल पहुंची इसी तरह युवा मंडल का तृतीय निशुल्क आदर्श विवाह संपन्न हुआ ऐसे आयोजन युवा मंडल हर वर्ष करता रहेगा अगर युवा मंडल की तरफ से कोई चूक हुई हो तो युवा मंडल के सभी साथी क्षमा मांगते हैं एवं हमारी इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए अगला कार्यक्रम चतुर्थ सामाजिक निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन मां कर्मा जयंती के शुभ अवसर 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा जिसमें निर्धन वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की साहू समाज की कन्याओं का विवाह किया जाएगा एवं एक अनाथ कन्या का जोड़ा भी विवाह सम्मेलन में शामिल होगा
धन्यवाद

यह जानकारी युवा मंडल जिला प्रवक्ता शिवम् साहू ने दी

Leave a Comment

Read More