
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकार संकल्पित–विधायक लारिया
सागर/27.03.2025 दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पित है और इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। उक्त विचार नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने जिला चिकित्सालय परिसर में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
विधायक लारिया ने कहा कि दिव्यंगता अभिशाप नहीं है। सरकार लगातार दिव्यांगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सभी समस्याओं के हल के लिए सरकार द्वारा योजनाओं के माध्यम से क्रियान्वयन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और इसके लिए सरकार संकल्पित है।कलेक्टर श्री संदीप जी आर के मार्गदर्शन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सागर में दिव्यांगों को BPCL भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीना के CSR प्रोजेक्ट सक्षम अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया ।
आयोजन में एलिम्को की टीम एवं बीना रिफाइनरी से जी.एम. एच.आर. रोहित यादव, एमआर- एच.आर.शयन तथा सामाजिक न्याय दिव्यांग जन सशक्तिकरण जे.डी. डॉ. डी.एस.यादव, प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांग पुनर्वास केंद्र श्री शानू हर्षे तथा सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद थे।
शिविर में दिव्यांगजनों को 35 मोट्रेड ट्राई साइकिल , 14 ट्राई साइकिल,18 बैसाखी , 22 कान की मशीन ,14 व्हीलचेयर एवं 15 लोगों को कृत्रिम अंग कैलीपर्स का वितरण किया गया।











