कैबीनेट मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय  ने विधायक प्रदीप लारिया के  पिता को दी श्रद्धांजलि

कैबीनेट मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय  ने विधायक प्रदीप लारिया के  पिता को दी श्रद्धांजलि
सागर/26.03.2025
शुक्रवार को म.प्र.सरकार के वरिष्ठ कैबीनेट मंत्री नगरीय विकास एंव आवास,संसदीय कार्य विभाग कैलाश विजयवर्गीय जी ने नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के  पिता स्व.कुंदऊ लारिया  के निधन उपरांत उनके पंचदेव मंदिर, रजाखेड़ी स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों से भेंट कर सांत्वना व्यक्त की।
इस अवसर पर सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन,बण्डा विधायक  वीरेन्द्र लोधी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More