
विधायक लारिया ने क्षेत्र के विकास कार्यों को स्वीकृत कराने मंत्री विजयवर्गीय से किया अनुरोध
सागर/28.08.2025
शुक्रवार को सागर पधारे मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री नगरीय विकास एवं आवास कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नपा पार्षदों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।
उन्होंने विधानसभा के समग्र विकास हेतु नगर पालिका मकरोनिया में इन्डोर स्टेडियम निर्माण, स्वयं का स्थाई स्रोत पेयजल योजना, पार्क निर्माण, नाला निर्माण,मुख्य चौराहा सौन्दर्यीकरण कार्य एवं अन्य चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं नगर परिषद कर्रापुर में विशेष निधि से स्टेडियम निर्माण, पार्क निर्माण, नाला निर्माण, कर्रापुर में मुख्य चौराहों एवं अन्य जगहों पर हाईमास्क लाइट सहित विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।
मंत्री विजयवर्गीय ने विधायक लारिया को हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।











