भाजपा की जिला स्तरीय बैठक 1 अप्रैल को होगी पार्टी स्थापना दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक 1 अप्रैल को होगी पार्टी स्थापना दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न

मन की बात कार्यक्रम आज बूथ स्तर पर आमजनों के साथ सुनेंगे कार्यकर्ता बूथ क्रमांक 93 पर शामिल होंगे जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

सागर! धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय मे जिला अध्यक्ष श्याम की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन किया गया!
बैठक में 30 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम 01 अप्रैल को जिला स्तरीय बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों के सफ़लता पूर्वक आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं उत्कृष्ट संचालन हेतु टोलियों का गठन किया गया!

बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा की मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर प्रभावी रूप से आयोजित किया जाएँ आयोजन में आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो एवं स्थानीय स्तर पर आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएँ एवं कार्यक्रम उपरांत सभी आवश्यक जानकारी “संगठन एप” अपलोड की जाएँ!

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी “मन की बात” कार्यक्रम को यमुना ताई मंडल (सागर) के बूथ क्रमांक 93 में अगरबत्ती फैक्ट्री के पास स्थानीय बूथ समिती सदस्य,कार्यकर्ता व आमजनों के साथ सुनेंगे

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं आभार जिला मंत्री सुषमा यादव ने व्यक्त किया बैठक में संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक,सुखदेव मिश्रा,रामेश्वर नामदेव,चैन सिंह ठाकुर,जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,मंडल प्रभारी मनीष चौबे,विक्रम सोनी,अंशुल परिहार,बाल किशन सोनी,यश अग्रवाल,अर्जुन पटेल सहित आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें!

Leave a Comment

Read More