
आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री की उपस्थिति में प्रदेश के विभिन्न मुद्दे को लेकर किया गया सागर संभागीय बैठक
*
आम आदमी पार्टी प्रदेश से आये संगठन मंत्री राम किशोर शिवहरे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा प्रदेश सचिव इन्द्र विक्रम सिंह , एवं सागर संभाग से आम आदमी पार्टी के सभी 6 जिलों, सागर दमोह टीकमगढ़ निवाड़ी पन्ना छतरपुर के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश के विभिन्न मुद्दे को सागर संभागीय बैठक दीपक होटल सिविल लाइन सागर में आयोजित की गई.. आज के इस बैठक में मुख्य रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश से आए वरिष्ठ पदाधिकारीयो एव जिलाध्यक्षों ने प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर चाहे वह लाड़ली लक्ष्मी बहन योजना का मुद्दा हो,चाहे पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहै हमले हो,चाहे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला हो ,चाहे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आए दिन अनियमितताओं का मामला हो को लेकर पत्रकार साथियों के समक्ष खुलकर अपनी बात रखें.. इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारीयो ने सागर संभाग के संगठन निर्माण एवं आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की..
पन्ना से आई जिला अध्यक्ष अंजली यादव ,दमोह से पधारे जिला अध्यक्ष बृजेश चौबे ,निवाड़ी से पधारे जिला अध्यक्ष विजय अहिरवार सागर के जिला अध्यक्ष डीके सिंह ने मीडिया को संबोधित किया.. कार्यक्रम के मंच का संचालन सागर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत एवं जिला संयुक्त सचिव अमित सोनी ने किया.. कार्यक्रम मैं पधारे प्रदेश एवं अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार सागर जिला अध्यक्ष डीके सिंह जी द्वारा किया गया.. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव रामसेवक पवार संयुक्त सचिव अभिषेक अहिरवार जबलपुर जोन सचिव धारणेन्द जैन जिला सचिव सागर हिरदेश पाटकर, कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार जी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज जिला यूथ विंग अध्यक्ष शैलेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष एसके खत्री ,एस सी विंग जिला अध्यक्ष सीपी अहिरवार रिटायर्ड विंग जिला अध्यक्ष भगवान दास जी,रिटायर्ड विंग जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर सेन जी, कोषाध्यक्ष राजेश पटेल सागर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह ठाकुर बृजभूषण पंडित जी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे..
सागर संभाग के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी ने आज इस अवसर पर अपने-अपने वक्तव्य रखें..











