प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी। सार्वजानिक स्थानों पर प्याऊ और पक्षियों के लिए घर घर सकोरो की व्यवस्था करें – श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा

सागर जिले के सभी 1271 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 120 वां आयोजन

सागर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम के 120 वें संस्करण का प्रसारण रविवार को किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण, स्वच्छता,समाज सेवा के साथ राष्ट्रीय एकता सहित भिन्न विषयों पर चर्चा की! कार्यक्रम को संगठनात्मक सागर जिले के सभी 26 मंडलों के 1271 बूथों पर सुना गया! जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर में यमुना ताई मण्डल के बूथ क्रमांक 93 में मण्डल अध्यक्ष मेघा दुबे बूथ अध्यक्ष यशोदा विश्वकर्मा एवं बूथ समिती सदस्य,कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में उपस्थित मातृ शक्ति के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम उपरांत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रधानमंत्री जी के गर्मी को देखते हुए घर के बाहर मटके व छतों पर पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था के आह्वान पर बूथ में जल पात्र (सकोरो) का वितरण करते हुए उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व आमजनों से कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रकट किए गए विचारों को आत्मसात कर जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी की मंशा अनुरूप जनप्रतिनिधि,एवं पार्टी कार्यकर्ता सार्वजानिक स्थलों,निज निवास एवं कार्यालय के साथ उपयुक्त स्थानों पर प्याऊ एवं मूक पशु पक्षियों के लिए जलपात्र की व्यवस्था कर पुण्य कार्य में सहयोगी बनेंगे साथ ही जल संरक्षण के लिए अभियान चलाकर सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे!

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह ने बामोरा स्थित कार्यालय,शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर नगर मंडल के बूथ क्रमांक 159,विधायक प्रदीप लारिया ने निज कार्यालय मकरोनिया,बीना विधायक निर्मला स्प्रे ने निज कार्यालय बीना,जिला जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने डॉ. हरिसिंह गौर मण्डल के बूथ क्रमांक 243,महापौर संगीता तिवारी ने डा. हरिसिंह गौर मण्डल के बूथ क्रमांक 218,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने डा.भीम राव अम्बेडकर मण्डल के बूथ क्रमांक 40,भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल ने सदर बूथ क्रमांक 92 पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया बीना स्थित निवास पर मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया! साथ ही संगठनात्मक सागर जिले के सभी 26 मंडलों के 1271 बूथों पर पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व आमजनों ने मन की बात कार्यक्रम के 120 वें संस्करण का श्रवण किया।

Leave a Comment

Read More