
मध्यप्रदेश के सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहाँ सुबह सवेरे अचानक एक लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने से तत्काल आस-पास की बिल्डिंगों को खाली कराया गया और करीब डेढ़ दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी रही साथ ही इस आग पर काबू पाने के लिए सेना की भी मदद ली गई।
दरअसल शनिवार-रविवार की दरमियान रात करीब 4 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकगंज झूला तिराहे के समीप हरनाम सिंह सरदार लकड़ी टाल में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद तत्काल इस टाल के आस-पास की बिल्डिंग को खाली कराया गया।
वही सूचना के तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू किया गया।जिसके बाद मौके पर करीब डेढ़ दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी रही। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने सेना की भी मदद ली गई। जहां करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और सेना की टीम ने आग पर काबू पाया।
वही इस आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जहाँ बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट होने से यह पूरी आगजनी की घटना घटित हुई।
बहरहाल इस फायर फाइटर और सेना की टीम ने आग पर काबू पा लिया जहां इस आगजनी में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही हैं।











