
विधायक लारिया ने सानोधा पहुंचकर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान किया
सागर/31.03.2025
सोमवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम सानोधा पहुंचकर अरुण अहिरवार एवं परिजनों से भेंटकर शोक सांत्वना व्यक्त कर संबल प्रदान किया।
विगत दिनों बीएमसी सागर में अरुण अहिरवार की 18 माह की बच्ची का इलाज के दौरान जलने से निधन हो गया था।
विधायक लारिया में परिजनों को हरसंभव मदद करने एवं घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, गंगाराम ठेकेदार, मधुकर जाटव सहित परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Post Views: 164











