सागर के थाना बाँदरी क्षेत्र में दो मोटर साईकिल आपस में टकराई 04 घायलों को, डायल-112/100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया

SHARE:

सागर के थाना बाँदरी क्षेत्र में दो मोटर साईकिल आपस में टकराई 04 घायलों को, डायल-112/100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना बाँदरी क्षेत्र में दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 02-05-2025 को प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल बाँदरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक राकेश यादव एवं पायलेट मेघराज लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए थे।

डायल 112/100 जवानों ने भूपेन्द्र अहिरवार उम्र 26 साल निवासी बिदवासन, कमलेश पिता उजयार लोधी उम्र 22 साल निवासी बहरगुवां एवं दो अन्य घायलों को एफ आर व्ही वाहन एवं थाना वाहन से ले जाकर बाँदरी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें