स्वास्थ्य क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ता नरयावली विधानसभा क्षेत्र –विधायक प्रदीप लारिया

स्वास्थ्य क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ता नरयावली विधानसभा क्षेत्र –विधायक लारिया

(विधायक लारिया ने चांदामऊ में 65 लाख लागत के उपस्वास्थ्य केंद्र का किया भूमिपूजन)

सागर/22.05.2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम चांदामऊ में 65 लाख रु. की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र म्य आवास भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और स्टाफ की जानकारी भी ग्रामीणों को दी और कहा कि यहां नागरिकों का नि:शुल्क इलाज होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और देश तेजी से विकास कर रहा है। नगरों और गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। हर क्षेत्र में विकास के काम हो रहे हैं और लोगों के कल्याण के लिए सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है। इस स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से गांव के लोगों का नि:शुल्क इलाज इसी अस्पताल में मिलेगा। ग्राम में स्वास्थ्य केंद्र भवन बन जाने से गांव सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में समृद्धि की ओर नरयावली विधानसभा अग्रसर है। प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की उद्देश्य से इन्हें शुरू किया। इन केद्रों के बनने से आसपास के गांव को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उनके नजदीक ही मिलेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष राहतगढ़, पदाधिकारी कार्यकर्तागण, वरिष्ठजन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुऐ।

Leave a Comment

Read More