अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना मोतीनगर, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक: 01 जून 2025

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार व्यक्तियों, स्थायी वारंटियों, गुंडा/निगरानी बदमाशों की धरपकड़ एवं बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु आवश्यक निर्देश प्राप्त कर थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है

दिनांक 29.05.2025 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्ष 9 माह की पुत्री दिनांक 14.05.2025 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास पता करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। फरियादिया को संदेह था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अपहृता को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। कथनों के आधार पर प्रकरण में आरोपी कपिल अहिरवार पिता बैजू अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बदौना, जिला सागर के विरुद्ध धारा 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता, 3/4 पोक्सो एक्ट एवं 9/10 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धाराएँ बढ़ाई गईं।

सूचना तंत्र के माध्यम से तलाशी कर आरोपी कपिल अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल वारंट प्राप्त होने पर केंद्रीय जेल सागर भेजा गया।

इसके अतिरिक्त, दिनांक 31.05.2025 को प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे औचक नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा फरार/स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 03 स्थायी वारंटियों एवं 08 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सागर में पेश किया गया।

???? सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

  1. निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
  2. उपनिरीक्षक सत्यभामा मिश्रा
  3. उपनिरीक्षक संजय तिवारी
  4. आरक्षक आनंद मिंज
  5. प्रआर मोहन मुरारी
  6. प्रआर प्रदीप दुबे
  7. प्रआर पुष्पेन्द्र त्रिवेदी
  8. प्रआर देवेन्द्र कुमार
  9. आरक्षक मुकेश
  10. नगर रक्षा समिति सदस्य गौरव
  11. नगर रक्षा समिति सदस्य यशवंत

जिला पुलिस सागर
जन सेवा में सदैव तत्पर।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें