अभा रविदास समाज के आठवें युवक- युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में विधायक लारिया शामिल हुऐ

अभा रविदास समाज के आठवें युवक- युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में विधायक लारिया शामिल हुऐ

सागर/01.06.2025

अखिल भारतीय रविदास समाज के तत्वाधान में रविदास समाज का 8वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं मेद्यावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत अधिकारी- कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुखों का सम्मान समारोह नरसिंहपुर मार्ग, मकरोनिया स्थित गुरु रविदास धर्मस्थान में रविवार को आयोजित किया गया।

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में एवं नपाध्यक्ष मिहीलाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सभी युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपने भावी जीवनसाथी के लिए परिचय दिया।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने मेधावी छात्र -छात्राओं, सेवानिवृत्त अधिकारी- कर्मचारीयों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों के प्रमुखों सहित समाज की कई प्रतिभाओं डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष यशवंत अहिरवार, उपाध्यक्ष हरिशंकर, कोषाध्यक्ष आरसी लारिया, सचिव जितेंद्र लारिया, संगठन सचिव करण सिंह, एचडी अहिरवार, डॉ. परशुराम, एसपी लारिया, हरगोविंद सेठ, श्रीमति रेखा चौधरी,आरडी मौर्य, रूपराम चौधरी, डॉ.कमलेश अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार, गजेंद्र अहिरवार, संजय चौधरी एवं बलराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में रविदास समाज के बंधु-बांधव उपस्थित हुऐ।

Leave a Comment

Read More