ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन — सागर पुलिस के ASP लोकेश सिन्हा हुए शामिल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन — सागर पुलिस के ASP लोकेश सिन्हा हुए शामिल

खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा सागर के खेल परिसर मैदान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें अनुशासन और फिटनेस की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस अवसर पर सागर पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP)  लोकेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से संवाद किया, उन्हें खेलों में निरंतर अभ्यास और समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा खेलों के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

शिविर में विभिन्न खेलों जैसे कि एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि की कोचिंग विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही है। यह शिविर स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।

श्री सिन्हा ने विभाग द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी मजबूत बनाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा दिशा प्राप्त करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

Leave a Comment

Read More