अभाविप के 77वाँ स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के त्याग ,समर्पण और धैर्य का है परिचय

अभाविप के 77वाँ स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के त्याग ,समर्पण और धैर्य का है परिचय

  • अभाविप का इतिहास है सभी कार्यकर्ताओं का मान
  • हर परिसर में भारत माता की जय बोलने वाले लोगों की प्रेरणा कहीं न कहीं अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह के अंतर्गत विश्विद्यालय खंदारी परिसर के जे पी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता महानगर अध्यक्ष डॉ राजेश कुशवाह प्रमुख समाज सेविका अपूर्वा सिंह, महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल, ईशा शाक्य ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद और ज्ञान की देवी मां शारदे के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया ।
मुख्य वक्ता अभाविप के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि आज अभाविप का 77 वां स्थापना दिवस की ओर अग्रसर है और अभाविप की यह यात्रा भारत के विकास की यात्रा रही है। “ज्ञान, शील, एकता” ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने वाले अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सदैव ही राष्ट्र प्रथम भावना के साथ कार्य किया है। आज अभाविप की आवाज़, भारत के युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व कर रही है और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद ने खुद को कभी दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया, आज भी छात्र हितों की बात जहां आती है अभाविप प्रखरता से उसके समाधान हेतु कार्य करती है। अभाविप आज शैक्षिक परिसरों के साथ ही समाज के विभिन्न घटकों के लिए भी कार्य कर रही है। अभाविप सत्ता परिवर्तन नहीं अपितु समाज परिवर्तन हेतु कार्य करती है। शैक्षिक परिवेश को बेहतर बनाने तथा सामाज को एक सूत्र में पिरोने हेतु अभाविप के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं और निरंतर कार्य करते रहेंगे।

मुख्य अतिथि एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली भारतीय समाज की कार्यशैली है और अभाविप के कार्यकर्ता राष्ट्र पुनर्निर्माण हेतु कार्यरत हैं। मैंने शुरुवाती दिनों में कार्यकर्ता भाव विद्यार्थी परिषद के माध्यम से ही सीखा और जो सीखा वह आज भी स्मृति पटल पर बना हुआ है। छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, यह अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा कहा जाता था और आज हम इसे चरितार्थ होते देख रहे हैं ।

महानगर अध्यक्ष डॉ राजेश कुशवाह ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखी और बताया कि विद्यार्थी परिषद् ज्ञान शील एकता की बात करती है ज्ञान के साथ चरित्र की बात करती है क्योंकि यही मंत्र है जो देश को आगे बढ़ाएगा विद्यार्थी परिषद विश्व में सभी को अपना मानती है।

कार्यक्रम की अतिथि समाजसेविका अपूर्वा सिंह ने बताया कि इस देश का कल्याण हमारे और आपके हाथ में हैं हमें अपने आप में इस की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है कि आज इस भ्रम की दुनिया में हम अपने पथ से विचलित न हो किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी बातों का अनुसरण न करके केवल और केवल अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे चाहे लक्ष्य हमारा जो भी हो हमें केवल भारत प्रथम को उसका केंद्र बिंदु मान कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है ।
धन्यवाद ज्ञापन महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने दिया।

मंच संचालन महानगर सहमंत्री हर्ष चौधरी ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी महानगर संगठन मंत्री गौरव यादव राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनमोहन सिंह व शुभम कश्यप,पुनीत कुमार,आकाश शर्मा,सुब्रत हरदेनिया,सुमित शर्मा,दीपक कश्यप उमंग तिवारी,मनीष बघेल ,नितिन दुबे,लक्की बंसल,हिमांशी माहौर ,ट्विंकल जैन,पीयूष त्रिपाठी ,देव कटारा,सागर चौधरी,दीक्षा चौधरी, तेजपाल सिंह,अक्षत चतुर्वेदी,सत्यम, शौर्य ,गौरव,प्रथम,मधुराज,अनमोल,आशीष,चिराग,प्रांजल,विवेक,रचित,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment

Read More