
आगामी सागर जिले के संगठन विस्तार एवं इवेंट को लेकर सागर जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह प्रदेश पदाधिकारीयो के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर जी मिले..
मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर पूर्व गृह एवं कानून मंत्री दिल्ली सरकार एवं वर्तमान दिल्ली विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी जी के साथ आम आदमी पार्टी सागर के जिलाध्यक्ष DK Singh सहित जिले के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक!जबलपुर सर्किट हाउस में सम्पन्न.. आज की इस बैठक में आप प्रदेश प्रभारी द्वारा पार्टी जिला अध्यक्ष डीके सिंह जी को आगामी 3 महीने में पार्टी के संगठन को घर-घर तक पहुंचने का निर्देश दिया गया,. बातचीत के दौरान डीके सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी को बीना कार्यकारिणी संगठन को लेकर और आगामी बीना विधानसभा उपचुनाव जो कभी भी हो सकते हैं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई ,इस पर प्रदेश प्रभारी द्वारा जल्द ही सागर संभाग के बीना दौरे पर आने की बात भी कही गई एवं बीना उपचुनाव में केंद्रीय टीम के साथ-साथ प्रदेश की 1000 आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की टीम विधानसभा उप चुनाव जीतने के लिए कार्य करेगी, बीना विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही ब्लॉक स्तर तक पूरी कार्यकारिणी 3 महीने के अंदर बनेगी एवं आगामी समय में केंद्रीय नेतृत्व के दौरे सागर जिले के सभी विधानसभाओं में मुख्य रूप से बीना विधानसभा में आयोजित किए जाएंगे जिसमें मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल जी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जैसे मुख्य नेता भी बीना के दौरे पर पार्टी को मजबूत करने के लिए और कार्यकर्ताओं पर उत्साह बढ़ाने के लिए आएंगे आज हुए जबलपुर सर्किट हाउस में इस बैठक में मुख्य रूप से स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेवक पवार, स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी विनोद कुर्मी,सागर जिला अध्यक्ष डीके सिंह, कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार जी ने अपने अपने विचार प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखें..
इंजी डीके सिंह(सागर, जिलाध्यक्ष)
आम आदमी पार्टी, मप्र











