अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा विचार गोष्ठी और शोभा यात्रा का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में विचार गोष्ठी और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप के राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान प्रांतमंत्री अंकित पटेल,प्रमुख समाज सेवी उमंग जैन,महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीन प्रताप सिंह,नगर मंत्री प्रथम गोयल ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद और ज्ञान की देवी मां शारदे के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया ।
नगर अध्यक्ष प्रवीन प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखी

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हमारे युवाओं की प्रतिभा और क्षमता के एक से एक अविश्वसनीय उदाहरण मिलते हैं। आज भी, गणित से लेकर विज्ञान तक, जब दुनिया के मंचों पर प्रतियोगिताएं होती हैं तो भारतीय युवाओं की काबिलियत विश्व को विस्मित कर देती है।” आज पूरी दुनिया कह रही हैं कि यह सदी भारत की सदी है। यह भारत के युवाओं की सदी है! ऐसे में यह जरूरी है कि हम वर्तमान से दस कदम आगे की सोचें। हमारी सोच, हमारी अप्रोच फ्यूचरिस्टिक हो! यह जरूरी है कि युवा आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सकारात्मक कार्य करें और विश्व के आधुनिक देशों से भी आगे चलें।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त मंत्री अंकित पटेल ने कहा कि,” अभाविप का 77 वां स्थापना दिवस है और अभाविप की यह यात्रा भारत के विकास की यात्रा रही है। “ज्ञान, शील, एकता” ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं ने सदैव ही राष्ट्र प्रथम भावना के साथ कार्य किया है। आज अभाविप की आवाज़, भारत के युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व कर रही है और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद ने खुद को कभी दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया, आज भी छात्र हितों की बात जहां आती है अभाविप प्रखरता से उसके समाधान हेतु कार्य करती है। अभाविप आज शैक्षिक परिसरों के साथ ही समाज के विभिन्न घटकों के लिए भी कार्य कर रही है। अभाविप सत्ता परिवर्तन नहीं अपितु समाज परिवर्तन हेतु कार्य करती है। शैक्षिक परिवेश को बेहतर बनाने तथा सामाज को एक सूत्र में पिरोने हेतु अभाविप के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं और निरंतर कार्य करते रहेंगे।”
कार्यक्रम अध्यक्षता समाज सेवी उमंग जैन ने की
धन्यवाद ज्ञापन महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने दिया।
मंच संचालन हिमांशी माहौर ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर संगठन मंत्री गौरव यादव राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य शुभम कश्यप,आकाश शर्मा,सुब्रत हरदेनिया,सुमित शर्मा, उमंग तिवारी,श्वेता गोयल,माही सिंह,मनीष बघेल ,लक्की बंसल ,ट्विंकल जैन,पीयूष त्रिपाठी ,दीक्षा चौधरी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Read More