
पोषण ट्रेकर एप एवं फेस केप्चर बंद करने की मांग को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका यूनियन एटक संघ की सेकड़ो महिलाये रैली निकाल कर किया खुला विरोध
16मांगो को लेकर सेकड़ो की संख्या मे आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओ सहायिकाओ ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयपहुंच करप्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
देवरी – दिन बुधवार आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका यूनियन एटक संघ की जिला अध्यक्ष सूरज लोधी के नेतृत्व मे सेकड़ो महिलाये दोपहर 1बजे अनुविभागीय अधिकारी देवरी कार्यालय रैली के रूप मे नारे लगाते हुए पहुंची जहा पर अनुविभागीय अधिकारी को प्रधानमंत्री, महिला बालविकास केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 16 मांगो का ज्ञापन सौपा जिसमे मुख्य माँग पोषण ट्रेकर एप, फेस केप्चर एप बंद करने की मांग की गई जिस एप के सुरु होने से कार्यकर्त्ता सहायिका काफ़ी नाराज देखने मिली ज्ञापन मे स्पस्ट कहा गया की हम सभी महिलाओ से ऑफ लाइन ही काम कराया जाये ऑनलाइन काम नहीं करेंगे जब तकऑनलाइन एप और हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा l











