सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लक्ष्मीपूरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया


सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लक्ष्मीपूरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
गुरु पूर्णिमा महोत्सव का प्रारंभ मुख्य अतिथियो द्वारा दीप ज्योति प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी की वंदना के साथ हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान आचार्य  प्यारे लाल प्रजापति ,पूर्व अध्यक्ष  मुन्ना लाल जैन , सह सचिव देवी सिंह कुर्मी जी,सागर नगर मंडल भाजपा मंत्री  साक्षी जैन  द्वारा भवानी सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी इंजी.आकाश कोरी (मासाब) का श्रीफल पेन आदि भेट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीदी चंदा सैनी द्वारा किया गया। सभी अतिथियो द्वारा विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य के परस्पर संबंध के बारे में उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गुरू जी के सम्मान मे विभिन्न प्रकार के गीत, कविता,भजन आदि की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का आभार प्रधानाचार्य  वीरेंद्र पटेल द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य  प्रमोद नेमा, रामनरेश सोनी ,अजय दुबे ,भानु प्रताप ताम्रकार , नरेश गौर  सहित स्कूल के समस्त आचार्य एवं दीदी जन उपस्थित रही।

Leave a Comment

Read More