
ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार
आज दिनांक 13.7.2025 को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई सागर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सागर को ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक स्वाभिमान रैली को निकाला गया जिसमें जिले से आए हजारों शिक्षकों ने भाग लिया रैली को पहलवान बब्बा मंदिर से सिविल लाइन चौराहे से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सागर पहुंचकर जिला कलेक्टर प्रतिनिधि के समक्ष ज्ञापन के बिंदुओ का वाचन किया गया |
संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे द्वारा बताया गया कि शिक्षकों पर दोषपूर्ण ई अटेंडेंस व्यवस्था लागू न की जाए शासन द्वारा दिए गए आदेश को तत्काल समाप्त कर ई अटेंडेंस बंद कर मध्य प्रदेश के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को लागू अटेंडेंस व्यवस्था लागू की जाए
जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत ने बताया कि शिक्षकों स्वायत्ता का सम्मान हो शिक्षकों के कार्यों मे अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किया जाए शिक्षा के गिरते स्तर पर ध्यान दिया जाए ना कि शिक्षकों की निगरानी पर
ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत गर्ग द्वारा बताया गया कि अध्यापक संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करके पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए l
प्रांतीय पदाधिकारी श्री शरद राजपूत ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल कर शत प्रतिशत दिवंगत अध्यापक शिक्षक संपर्क के आश्रित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाए
जिले से आयी साथी शिक्षिका अर्चना पटसारिया ने बताया कि शिक्षकों की अटेंडेंस लेकर उन्हें अपमानित न किया जाए सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग व ईमानदारी से अपने समस्त पदीय दायित्व का निर्वहन कर रहे है
रैली में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र दुबे संभाग अध्यक्ष देवेंद्र यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश राजपूत जिला अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर बृजेंद्र चौबे गोपाल सिंह ठाकुर दशरथ लोधी आनंद नामदेव मनोज प्रजापति कृष्ण मुरारी बडोनिया अरुण दुबे लखन सिंह ठाकुर उषा दहिया विजया मिश्रा गजेंद्र बोहत,दिनेश तिवारी, मुकेश नेमा , लोकमन चौधरी,रामस्वरूप ठाकुर आदि उपस्थित थे l












