सागर कलेक्टर के निदेश पर सड़कों से आवारा मवेशी हटाने की कार्यवाही

कलेक्टर के निर्देश का हो रहा है अनुपालन

सड़कों से आवारा मवेशी हटाने की कार्यवाही जारी

कलेक्टर  संदीप जी.आर के आदेश का जिम्मेदारी पूर्वक अनुपालन किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा नगर के मुख्य मार्गों,बाजारों आवगमन के रास्तों पर भटकते पशुओं को सुरक्षित पकड़कर गौशाला विस्थापित किया गया।

बता दें कि कलेक्टर द्वारा विगत दिवस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि समस्त सागर जिले के मुख्य मार्गों से पशुओं को प्रमुखता से हटाया जाए एवं सुरक्षित रूप से उन्हें निकटतम गौशालों, गौ संरक्षण केंद्रों आदि में विस्थापित किया जाए जिसके अनुपालन में नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा नगर के मुख्य मार्गों, बायपास रोड,बाजारों से घुमक्कड़ पशुओं को सुरक्षित पकड़कर गौशाला हेतु भेजा गया,आगे भी इसी तरह से कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More