
बारिश के बीच भी आम आदमी पार्टी सागर विधानसभा के कार्यकर्तओं द्वारा लगातार तीसरे सप्ताह भी जारी रहा हर घर जनसंपर्क अभियान..
आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में लगातार 2 दिनों से शहर में भारी बारिश के बावजूद आज लगातार तीसरे सप्ताह भी सागर विधानसभा के राजीव नगर वार्ड में सागर शहर अध्यक्ष ज्योतिष सोनी की उपस्थिति में हर घर जनसंपर्क अभियान किया गया..शहर में दो दिनों ,48 घंटे से लगातार भारी बारिश भी आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथियो का हौसला पस्त नही कर पाई..,
आज के इस जनसंपर्क अभियान में बरसात में भी भीगते हुए जुनूनी आप कार्यकर्ताओ ने door to door जनसंपर्क अभियान के दौरान pumplate, स्टीकर बांटकर, राजीव नगर वार्डवासियों से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की गई, राजीव नगर वार्ड वासियों ने आम आदमी पार्टी के साथियो को बताया कि पिछले दिनों रोड की समस्या को लेकर उन्होंने चक्का जाम किया था, वार्ड वासियों द्वारा किए गए चक्का जाम में पार्टी जिला अध्यक्ष डीके सिंह ने जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र राजपूत एव शहर अध्यक्ष ज्योतिष सोनी, के नेतृत्व में एक पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल भी भेजा था और वहाँ के लोगों से मुलाकात करके वहां की जानकारी जुटाई,आज एक हफ्ते बाद भी उनकी समस्या को भाजपा शासित नगर निगम और प्रशासन द्वारा हल नहीं किया,आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी, काम की राजनीति करने वाले सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह ने राजीव नगर वार्ड के लोगों से जल्द ही इस समस्या का समाधान निवारण करने का भरोसा दिलाया.. आज की हर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेक पवार,जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह,आज के कार्यक्रम में संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जिला संयुक्त सचिव अमित सोनी, जिला सचिव हृदेश पाटकर,जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार,यूथ विंग जिला अध्यक्ष नेतराम विश्वकर्मा, किसान विंग जिलाअध्यक्ष रामसेवक पटेल, सागर नगर अध्यक्ष ज्योति सोनी मीडिया सह प्रभारी संजेश कश्यप किसान विंग जिला उपाध्यक्ष अभिषेक भट्ट,क्रांतिकारी साथी सुरेंद्र अहिरवार,मयंक कोरी, अरुण रैकवार, पवन आदि पदाधिकारी एव साथी शामिल रहे…











