“स्वच्छता” सिर्फ योजना नहीं, संस्कार है, जब हम संकल्प लेते हैं तो बदलाव सुनिश्चित होता है –विधायक प्रदीप लारिया

“स्वच्छता” सिर्फ योजना नहीं, संस्कार है, जब हम संकल्प लेते हैं तो बदलाव सुनिश्चित होता है –विधायक लारिया

सागर/03.08.2025

“स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है” इस वाक्यांश के महत्व को चरितार्थ करने के लिए नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में स्वच्छता की महती आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण वार्डों में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज 25 जुलाई से किया जो क्रमबद्ध एवं योजनाबद्घ तरीके से 13 अगस्त तक जारी रहेगा।
इसी क्रम में वार्ड क्र.-5, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड में रविवार को विधायक लारिया,नपा अध्यक्ष मिहिलाल, पार्षदगण और प्रबुद्धजनों के साथ नगर को संवारने निकले।
आज हुए सफाई अभियान में एक सुखद दृश्य ने दिल को गहराइयों तक छू लिया। विधायक लारिया ने नाली सफाई के लिए स्वयं फावड़ा चलाया और सफाई कार्य में जुट गये। यह दृश्य देखकर उपस्थितों ने सफाई अभियान में अपना दिल खोलकर सहयोग किया। विधायक लारिया ने न केवल कूड़ा एकत्रित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि मकरोनिया की सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ निकाय की नहीं, हम सब की है। यह केवल सहयोग नहीं था, यह सच्चे नागरिक धर्म का निर्वाह था।
विधायक लारिया ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता सिर्फ योजना नहीं, संस्कार है जब हम संकल्प लेते हैं तो बदलाव सुनिश्चित होता है। यह अभियान सिर्फ सरकार का कार्य नहीं है, बल्कि समाज में रहने वाले हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिए इस अभियान में हमें कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेना चाहिए। हमें इसकी शुरुआत खुद से, अपने घर से, आसपास एवं शहर आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सीएमओ, सफाई मित्र एवं वार्डवासियों ने अभियान में सहयोग किया।

Leave a Comment

Read More