डायल-112 की तत्परता: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया


दिनांक 04/08/2025

सागर थाना शाहगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 30 वर्षीय व्यक्ति को, डायल-112/100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया।

सागर के थाना शाहगढ़ क्षेत्र में बराज गाँव बस स्टैण्ड के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर पोल में टकरा जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 03-08-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल शाहगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक जगदीश एवं पायलेट विवेक रैकवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर पोल में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नातीराजा परमार पिता मुन्नी सिंह परमार उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112/100 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शाहगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला ।

Leave a Comment

Read More