
रतलाम mp
रिपोर्टर राहुल बैरागी
Mo, 7354434732
नकली पुलिसकर्मी बनकर वृद्धा के साथ की धोखाधड़ी, कागज की पुड़िया में पत्थर थमाकर सोने की चेन उड़ा ले गए बदमाश ।

रतलाम शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड पर सोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर एक वृद्धा को अपना शिकार बना लिया। बदमाश वृध्दा के गले से चेन उतरवाकर उसे कागज की पुड़िया में पत्थर थमा कर चले गए।
वारदात हेमकन्या पति स्व. पुरणसिंह निवासी कर्मचारी कालोनी रतलाम के साथ हुई। फरियादी की रिपोर्ट के अनुसार वह सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे के लगभग 80 फिट रोड क्षेत्र से गुजर रही थी।
इस दौरान एक व्यक्ति महिला के पास आया। उसने अपने आपकों पुलिस वाला बताया। फरियादी के अनुसार उसने पास बुलाकर उसका नाम पता पुछा और कहा कि सोने की चेन गले में मत पहना करों बहुत चोरिया हो रही है। वृध्दा ने कहा कि मेरा घर पास में ही है मैं घर जाकर चेन खोलकर रख दूंगी। उसके बाद भी नकली पुलिसकर्मी बना अज्ञात व्यक्ति नहीं माना और वृद्धा के गले से सोने की चेन उतरवाई।
आरोपी ने चेन लेकर दुसरे व्यक्ति को कागज में चेन बांधने के लिए दे दी। बदमाशों ने कागज में चेन रखने का नाटक कर कागज वृद्धा को दे दिया। वृध्दा ने कुछ दूर जाकर जब कागज की पुड़िया खोलकर देखीं तो उसमें चेन की जगह दो पत्थर निकले। इसके बाद वृद्धा को अपने साथ ठगी का पता चला। फरियादी महिला ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में घटना की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











