विधायक प्रदीप लारिया ने विधानसभा सत्र में संबल योजनांतर्गत संबल कार्डधारियों की अनुग्रह राशि प्रदान कराने उठाया मामला

विधायक लारिया ने विधानसभा सत्र में संबल योजनांतर्गत संबल कार्डधारियों की अनुग्रह राशि प्रदान कराने उठाया मामला

विधायक लारिया ने शास. महाविद्यालय, नरयावली के भवन निर्माण के पुनरीक्षित प्राक्कलन की एवं सुदूर सड़क निर्माण स्वीकृति एवं राशि आवंटन के संबंध में मांगी जानकारी

सागर-04.08.2025:- म.प्र. विधानसभा के मानसून सत्र में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के संबंल योजनांतर्गत संबल कार्डधारियों को शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली राशि क्या हितग्राही को मृत्यु उपरांत/विकलांगता/अपंगता होने पर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है एवं नपा मकरोनिया और नगर पंचायत कर्रापुर तथा जनपद पंचायत सागर/राहतगढ़ अंतर्गत हितग्राहियों के वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025 तक कितने प्रकरण स्वीकृत/लंबित है तथा स्वीकृति उपरांत कितने प्रकरणों में राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा की गई या नहीं, तो कब तक की जायेगी।
विधायक लारिया ने शासकीय महाविद्यालय, नरयावली के भवन निर्माण की स्वीकृति एवं लागत प्रदान की गई या नही, तथा स्वीकृत भवन के लिए विभाग द्वारा कौन सी कार्य एजेन्सी नियुक्त की गई थी एवं कार्य एजेन्सी द्वारा कार्य प्रारंभ हुआ/नहीं, विभाग द्वारा नवीन कार्य एजेन्सी नियुक्त की गई है या नहीं, स्वीकृत वर्ष की लागत एवं वर्तमान में भवन की लागत में विभाग के एसओआर के कारण लागत/राशि में वृद्धि हुई है।
उन्होंने नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सागर एवं राहतगढ़ विकासखंड की विभिन्न पंचायतों में सुदूर ग्रामीण सड़क के कितने प्रस्ताव वर्ष 2022-23 से प्रश्न दिनांक तक स्वीकृति एवं राशि आवंटन के लिए लंबित है। सुदूर ग्रामीण सड़क निर्माण के कितने प्रस्ताव को वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 एवं 2025 तक स्वीकृति प्रदान की गई तो शासन द्वारा सुदूर ग्रामीण सड़क की राशि कब तक आवंटित होगी के संबंध में विधानसभा में मामला उठाया।

Leave a Comment

Read More