सावन माह के पवन सोमवार के अवसर पर मंत्री राजपूत ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मांगा देशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सावन माह के पवन सोमवार के अवसर पर मंत्री राजपूत ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मांगा देशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद

सावन के महीने में धैर्य, त्याग और तपस्या का संकल्प ले – गोविंद सिंह राजपूत

सागर। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का विशेष अवसर है। सावन माह के पावन चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने जनता को संदेश देते हुए आह्वान किया कि वे नई मानसिकता अपनाएं और लोभ-मोह से मुक्त होकर निःस्वार्थ भाव से भगवान शिव की आराधना करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध मन से की गई भक्ति जीवन में सच्ची शांति और सुख प्रदान करती है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि, हमें पद के मद में आकर, शक्ति या धन के अहंकार में किसी भी प्राणी को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली या धनवान हो, समय आने पर कर्मों का फल अवश्य मिलता है। इसलिए, संयम और सेवा भाव के साथ जीवन जीना चाहिए। दूसरों की मदद और सेवा से अर्जित पुण्य ही वह अमूल्य धन है, जो कभी समाप्त नहीं होता और जीवन को सार्थक बनाता है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जो सेवा भाव का प्रतीक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना के साथ हमें धैर्य त्याग और तपस्या का संकल्प लेना चाहिए। हमें भगवान पर भरोसा रखते हुए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कठिन परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही, समाज में सकारात्मकता और सहयोग का भाव फैलाने का संकल्प भी लें। सावन का यह पवित्र महीना हमें आध्यात्मिक उत्थान के साथ-साथ सामाजिक एकता और सहायता के प्रति प्रेरित करता है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें