थाना कोतवाली थाना प्रभारी गौरव की कार्यप्रणाली सुर्खियों में अंतर्गत अवैध पिस्टल/कट्टा की जप्ती 02 अपचारी बालक गिरफ्तार –

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर ब्यूरो रिपोर्ट

थाना कोतवाली थाना प्रभारी गौरव की कार्यप्रणाली सुर्खियों में अंतर्गत अवैध पिस्टल/कट्टा की जप्ती 02 अपचारी बालक गिरफ्तार –

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध हथियार पर अंकुश लागाने हेतु लगातार निर्देश किया जा रहा था जिसकी थाना कोतवाली अंतर्गत मुहीम चलाई गयी । जो  पुलिस अधीक्षक  मृगाखी डेका पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया अति.पुलि.अधी. नरसिहंपुर, मनोज गुप्ता SDOP नरसिहंपुर के निर्देशन पर पुलिस थाना कोतवली के थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की टीम सउनि. भीम बाक्सर, आरआर. 517 उमेश्वर पाठक, आर. 528 कुलदीप साहू, आर. 523 नीलेश दुबे, चालक प्र.आर. 248 शैलेन्द्र तिवारी एंव सायबर सेल से प्र.आर. देवेन्द्र की टीम गठित कर निर्देशित किया गया ।
आज दिनाँक 05.08.2025 को थाना कोतवाली से सउनि. भीम बाक्सर हमराह स्टाफ आर. 523 नीलेश आर. 517 उमेश्वर पाठक आर. 528 कुलदीप साहू को लेकर अपराध विवेचना जुर्म जरायम पतासाजी टाउन कस्बा एवं देहात भ्रमण हेतु रवाना थे भम्रण के मुखबिर सूचना मिली की एक मोटर साईकिल से दो व्यक्ति अवैध रूप से हथियार पिस्टल पास मे रखकर विक्रय करने के लिये नरसिंहपुर की ओर जरजोला रोड से आ रहे हैं कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी महोदय को घटना के संबंध में अवगत कराया ।
जो वरिष्ट अधिकारियो के आदेशानुसार गठित टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर एक काली नीले रंग की बिना नंबर प्लेट एच एफ 100 डिलक्स गाड़ी में दो व्यक्ति बैठकर नहर वाली रोड से आ रहे थे जिन्हे रोककर पूछताछ किया जो मोटर साईकिल चलाने वाले दो विधि उल्लंधनकर्ता बालको का होना बताये जो एक विधि उल्लंधनकर्ता बालक की जामातलाशी लेने पर एक लोहे का देशी पिस्टल मिला जिसमे स्टील की नाल, ट्रेगर, वट, मैगजीन लगी हुयी जिसे वट से मैंगजीन को खोलकर देखा गया मैंगजीन के अन्दर एक नग जिन्दा कारतूस निकला एंव दूसरे की जामा तलाशी लेने पर उसके पास एक लोहे का देशी पिस्टल हल्की जंग लगा हुआ मिला जिसमे से मैंगजीन निकालकर देखी गयी जो मैंगजीन में कोई कारतूस नहीं होना पाया गया दोनो के पास की पिस्टल चालू हालात मे पायी गयी जिनके द्वारा धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर बाद दोनो विधि उल्लंधनकर्ता बालको को अभिरक्षा मे लिया गया दोनो अपचारी बालको के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 591/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गया । अवैध पिस्ट के स्त्रोत के संबंध में आपचारी बालको से पूछताछ की जा रही है ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की टीम सउनि. भीम बाक्सर, आरआर. 517 उमेश्वर पाठक, आर. 528 कुलदीप साहू, आर. 523 नीलेश दुबे, चालक प्र.आर. 248 शैलेन्द्र तिवारी एंव सायबर सेल से प्र.आर. देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही । उक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें