विधानसभा में गूंजा नरयावली विधानसभा में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का मामला

विधानसभा में गूंजा नरयावली विधानसभा में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का मामला

(विधायक लारिया ने प्रश्नकाल के दौरान उठाया मामला)

भोपाल/05.08.2025

आज मंगलवार को विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान विधायक लारिया ने प्रश्न क्र.-2085 के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का मामला उठाया।
विधायक लारिया ने उपमुख्यमंत्री, वाणिज्यिक कर महोदय से यह जानना चाहा कि आबकारी विभाग, जिला सागर द्वारा नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बिक्री रोकने के संबंध में अप्रैल वर्ष 2025 से प्रश्न दिनांक तक कब-कब कार्यवाही की गई है। क्या अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए विभाग की क्या योजना है तथा विभाग विशेष दल गठित कर कार्यवाही करेगा, यदि हां तो जानकारी देवे। यदि अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के संबंध में कार्यवाही की गई है तो विगत एक वर्ष में कितने प्रकरण दर्ज किए गए और विभाग द्वारा कितने प्रकरणों में अपराधियों को सजा/दंड मिला है।
विधायक लारिया के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री, वाणिज्यिक कर ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 1.4.2025 से 15.7.2025 तक अवैध शराब बिक्री के संबंध में निरंतर कार्यवाही कर कुल 40 न्यायालयीन प्रकरण कायम किए गए हैं। विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण रखे जाने के उद्देश्य समय-समय पर दल गठित कर कार्यवाही की गई है तथा निरंतर जारी रहेगी। विगत 1 वर्ष में नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण संबंधी कुल 194 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। कायम प्रकरणों में से 180 प्रकरणों में अपराधियों को माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड से दंडित किया गया है।
विधायक लारिया ने अध्यक्ष महोदय से अनुमति लेकर विधानसभा अंतर्गत बम्होरीबीका-चावड़ा सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में याचिका प्रस्तुत की।

Leave a Comment

Read More