थाना प्रभारी सानौधा की अभिनव पहल — ग्राम परसौरिया में तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गाँव, अमर शहीदों को किया नमन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

???????? थाना प्रभारी सानौधा की अभिनव पहल — ग्राम परसौरिया में तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गाँव, अमर शहीदों को किया नमन ????????

ग्राम परसौरिया में आज पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाँव-गाँव में देशभक्ति की भावना का संचार करना और युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत करना था।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार एवं अधिकारियों के मंशानुरूप आयोजित किया गया,

रैली का नेतृत्व थाना सानौधा प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर थाना स्टाफ के सभी सदस्य पूरे अनुशासन और जोश के साथ उपस्थित रहे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौरिया के प्राचार्य सक्सैना एवं उनका पूरा स्टाफ भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएँ हाथों में तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ रैली में सम्मिलित हुए।

ग्राम पंचायत परसौरिया के सरपंच एवं ग्रामीणजन भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। यात्रा के दौरान “अमर शहीदों की जय” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए गए, वहीं डीजे पर बजते देशभक्ति के गीतों ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

गाँव के मुख्य मार्गों से गुजरती यह तिरंगा यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीण जन बड़े उत्साह के साथ अपने घरों के बाहर खड़े होकर तिरंगे के साथ रैली का स्वागत करते नज़र आए।
इस आयोजन के माध्यम से एकता, देशभक्ति और समाज में सकारात्मक सोच का सशक्त संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।

थाना प्रभारी सानौधा का संदेश:
“हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के बलिदान, साहस और त्याग का प्रतीक है। आइए, इसे केवल फहराएँ ही नहीं, बल्कि इसके सम्मान में अपने जीवन को भी समर्पित करें।”

सागर पुलिस की पहल की सराहना:
ऐसे आयोजनों से यह स्पष्ट होता है कि सागर पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक ही सीमित नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। पुलिस, शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत के इस समन्वित प्रयास की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें