रतलाम में महिला कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के ध्वजारोहण का विरोध किया

SHARE:

रतलाम mp
रिपोर्टर राहुल बैरागी
Mo, 7354434732

मंत्री विजय शाह के रतलाम में ध्वजारोहण करने का विरोध, रतलाम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधी, तस्वीरें जलाई, बोले – यहां आकर तो दिखाएं ।

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के 15 अगस्त को रतलाम में ध्वजारोहण करने का महिला कांग्रेस विरोध कर रही है। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री शाह के विरोध में महिलाओं ने बुधवार शाम को शहीद चौक पर नारेबाजी कर उनकी तस्वीरें जलाई।
महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि देश की बेटी का अपमान करने वाले मंत्री को ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा। मंत्री रतलाम आकर तो बताएं। विरोध स्वरूप महिला नेताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधी। काले गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। महिलाओं ने पोस्टर पर लिखा- ’15 अगस्त शहीदों की याद का दिन है, मजाक उड़ाने वालों का नहीं।
महिलाएं बोलीं- कलेक्टर से कराएं ध्वजारोहण महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी ने कहा कि हम राष्ट्रीय त्योहार का सम्मान करते हैं, लेकिन जिसने हमारी देश की बेटी का अपमान किया है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री शाह को ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा। इनकी जगह कलेक्टर या अन्य किसी से ध्वजारोहण कराया जाए।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने कहा-प्रभारी मंत्री को शहर में नहीं आने दिया जाएगा। जिसने देश की बेटी का अपमान किया है उसे इस्तीफा देना चाहिए।

बाइट – यास्मीन शेरानी महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव (हरि सूट)
बाइट – कुसुम चाहर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष (लाल साड़ी)

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें