सागर पुलिस की बेजोड़ सतर्कता: 1 घंटे में नवजात शिशु की बरामदगी


दिनांक 14/08/2025

पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में — कंट्रोल रूम एवं सागर पुलिस की बेजोड़ सतर्कता

बीएमसी हॉस्पिटल से 4 दिन के नवजात का अपहरण — 1 घंटे में मासूम सुरक्षित बरामद

दोनों अपहरणकर्ता महिलाएं दबोची गईं — परिवार ने पुलिस को दिया दिल से धन्यवाद

आज दिनांक 14/08/25 को सुबह लगभग 9:30 बजे थाना प्रभारी गोपालगंज श्री राजेंद्र सिंह कुशवाहा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता  प्रमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा सूचना दी गई कि बीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती महिला के नवजात शिशु का अपहरण कर कोई महिला उठा ले गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी थाना प्रभारियों, चीता मोबाइल और डायल-100 वाहनों को अलर्ट कर पूरे जिले में तत्काल नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
निर्देशानुसार
तत्काल बी एम
सी अस्पताल में लगे कैमरो को चेक किया गया जहां से एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी इसको सभी पुलिस ग्रुप में शेयर किया गया साथ ही बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन शहर के सभी अन्य रास्तों पर चेकिंग लगाई गई बस स्टैंड से पहले सूचना मिली कि यह महिला बस में बैठकर गई है

इसी क्रम में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता  प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को एवं मेडिकल कालेज के गार्ड जो उसी रोड तरफ थे को सतर्क किया तथा बसों की जानकारी लेकर पकड़वाने का प्रयास किया।

100 से अधिक पुलिसकर्मियों की एकजुट दौड़ — मिली जीत

लगातार प्रयासों के बीच उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को सूचना मिली कि ॐ साईराम बस में दो महिलाएं नवजात शिशु के साथ कर्रापुर की ओर जा रही हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड में लगे आरक्षक अनंत दहिया से बस कंडक्टर का नंबर 8959249977 प्राप्त कर लोकेशन ली गई
एवं कन्फर्म किया गया कि महिलाएं बच्चे को लेकर बस में ही बैठी है
सूचना कर्रापुर चौकी प्रभारी  विद्यानंद यादव तथा थाना बंडा पुलिस बल को बस रोकने हेतु रवाना किया गया।

कर्रापुर में बस को रोका गया, जिसमें दोनों महिलाएं नवजात को गोद में लिए मिलीं। बच्चे की फोटो परिजनों को भेजकर तस्दीक के बाद अधिष्ठाता श्री प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने तत्काल एम्बुलेंस से बच्चे को बीएमसी वापस बुलवाया।

महिलाओं ने पहचान छुपाने के लिए कपड़े बदलने की कोशिश की, लेकिन सागर पुलिस की सतर्क निगाहों से नहीं बच पाईं।

जनता और परिवार का आभार — पुलिस की जीत

सागर पुलिस ने इस सराहनीय कार्य में मात्र 1 घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया। परिवारजन ने भावुक होकर सागर पुलिस, मीडिया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस सफल अभियान में योगदान

पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा

अधिष्ठाता बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज  प्रमेंद्र सिंह ठाकुर

थाना प्रभारी गोपालगंज राजेंद्र सिंह कुशवाह
थाना प्रभारी बहेरिया  गजेंद्र सिंह

उप निरीक्षक नीरज जैन

पुलिस कंट्रोल रूम: आर.के.एस. चौहान एवं टीम से प्रधान आरक्षक अहफ़ाज खान आरक्षक वीरेंद्र,सिंह ठाकुर ,महिला आरक्षक वैष्णवी सिंह आरक्षक रेडियो ज्योति

चौकी कर्रापुर: प्रभारी उप निरीक्षक श्री विद्यानंद यादव, प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक हेमराज

थाना बंडा: आरक्षक दिनेश कुर्मी

बीएमसी पुलिस चौकी: सहायक उप निरीक्षक शिरीष कुमार, प्रधान आरक्षक सोनू ,आरक्षक अनंत दहिया

Leave a Comment

Read More