वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जन्म जयंती पर आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जन्म जयंती पर आयोजन

( विधायक लारिया ने स्वतंत्रता संग्राम की नायिका का किया पुण्य स्मरण, प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित)

सागर/16.08.2025

मकरोनिया में 16 अगस्त को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की 194वीं जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के नेतृत्व में मकरोनिया चौराहा स्थित अवंती बाई की प्रतिमा पर 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धान्वत नमन किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी 1857 की क्रांति की प्रथम महिला स्वाधीनता संग्रामी थी। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंती बाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई। उन्होंने अंग्रेजों से ऐतिहासिक युद्ध किया जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, त्याग,शौर्य और महिला सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक अवंतीबाई लोधी का मातृभूमि की रक्षा में समर्पित जीवन आज भी समाज के लिए महान प्रेरणा है।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मिहिलाल, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें