वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण पर व्याख्यान 11 सितम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण पर व्याख्यान 11 सितम्बर को

सागर। मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में 11 सितम्बर को वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है।

ज्ञातव्य है कि 11 सितम्बर को स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित करने के 132 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

व्याख्यान कार्यक्रम के आयोजक युवा नेता अविराज भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि “वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण“ विषय पर व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देश के प्रमुख विचारक मार्गदर्शन करेंगें। व्याख्यान में सागर संभाग के युवा, बुद्धीजीवी वर्ग सहित अन्य गणमान्य जन को आमंत्रित किया गया है। व्याख्यान का समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रहेगा एवं कार्यक्रम का स्थान महाकवि पद्माकर सभागार मोती नगर चौराहा सागर है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें