हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

जिला – सागर
दिनांक – 29.08.2025

हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 02.08.2025 को थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत फरियादी पार्थ सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बड़े भाई निखिल सोनी के साथ कृष्णा फैमिली रेस्टोरेंट, भोपाल रोड बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में रामबाग मंदिर के पास आरोपियों छोटू तिवारी, दीपक रैकवार, पीयुष चौरसिया एवं नितिन ने हमला किया।

छोटू तिवारी ने निखिल सोनी को पकड़ा, जिसके बाद पीयुष चौरसिया ने हाथ में लिए बका से उसके सिर पर प्रहार किया। निखिल के गिरते ही दीपक रैकवार एवं नितिन ने चाकू से उसके सीने और जांघ में वार किए। बीच-बचाव करने पर फरियादी पार्थ सोनी को भी बका से पीठ पर चोट पहुंचाई गई। गंभीर हालत में निखिल सोनी को बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना पर थाना मोतीनगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर धारा 109, 296, 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ की।

कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सतत प्रयास कर फरार आरोपी दीपक उर्फ चीनी पिता गोपाल रैकवार उम्र 24 वर्ष निवासी पुरव्याउ टोरी, सागर को मुखबिर सूचना पर दिनांक 29.08.2025 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा उसके मेमोरेण्डम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी

  1. निरीक्षक जसवंत राजपूत – थाना प्रभारी मोतीनगर
  2. उप निरीक्षक गौरव गुप्ता
  3. प्रआर सौरभ रैकवार (सायबर सेल)
  4. प्रआर नदीम शेख
  5. आरक्षक दीपक
  6. आरक्षक हरिश्चंद्र
  7. आरक्षक विनय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें