सागर कलेक्टर ने देर रात जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की

SHARE:

कलेक्टर ने देर रात जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की

सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने गुरुवार की देर रात योजना की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती माताओं को प्रसव के दिन ही जननी सुरक्षा योजना की राशि उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना से संबंधित पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल सुधार किया जाए।

इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय भोपाल को पत्र भी प्रेषित किया गया है, ताकि हितग्राहियों तक योजना का लाभ समय पर और प्रभावी रूप से पहुँच सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें