कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का परसोरिया में बुंदेली परंपरा से किया भव्य स्वागत

SHARE:

कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का परसोरिया में बुंदेली परंपरा से किया भव्य स्वागत।

सतरंगी पुष्प वर्षा कर की भव्य अगवानी।

वोट चोरी के खिलाफ़ पूरी ताकत से लड़ेंगे…….. जीतू पटवारी

सागर/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल से दमोह जाते समय नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया से होकर परसोरिया पहुंचे।जहां कांग्रेसियों के हुजूम ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंन्द्र चौधरी की अगवाई में परसोरिया बस स्टैंड पर सतरंगी पुष्प वर्षा कर श्री पटवारी की भव्य अगवानी की तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, शेख समद,राजेंद्र यादव,श्याम सजीवन चौबे,शेख जावेद कलु,अफजल खान, रामसेवक अहिरवार, रघु बंसल,शेख इरशाद,खिलान सिंह,शहबाज खान,भूपेंद्र लोधी,रज्जू भाई,शेख शकूर,नन्नू बंसल, दिलीप यादव आदि कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा का शाल श्रीफल,फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर,स्मृति चिन्ह भेंट कर ढोल धमाका से बुन्देली परम्परा अनुसार भव्य व आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विभिन्न योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा अन्याय, अत्याचार,उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने का काम किया जा रहा है।जिसे कांग्रेस कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने और अपने अधिकारों का उपयोग करने के साथ-साथ वोट चोरी के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ने का आव्हान किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मन्डी उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,पूर्व जनपद अध्यक्ष देव प्रशांत सिंह,देवेंद्र पटेल,राकेश राय,अशोक कुशवाहा,आनंद सोलंकी,कोमल सिंह, हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल पटैल,रवि उमाहिया,हेमंत लारिया,आई.एम खान, मोहन अहिरवार, सरफराज पठान, धर्मेंद्र सिंह,संदीप चौधरी,सत्यम सिंह,राम अवतार सिंह,शेख फरीद,गौतम चंद,सलीम भाई, घनश्याम पटेल,नाजिर खान,फारुख अली, जीवन लाल अहिरवार आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें