लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत, लगन और समर्पण जरुरी – विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत, लगन और समर्पण जरुरी – विधायक लारिया

( बंसल क्लासेस सागर द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में टॉपर स्टुडेंट्स पुरूष्कृत)

सागर/07.09.2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा- 2025 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 32 विद्यार्थियों को बंसल क्लासेस द्वारा पुरस्कार एवं संबंधित विद्यालयों के
शिक्षकगण और अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर हुआ।

प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स की प्रतिभाओं को निखारना है। यह परीक्षा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए आयोजित की गई जो संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभाओं को सामने नहीं ला पाते। परीक्षा में सागर के विभिन्न हिंदी माध्यम विद्यालयों के 475 विद्यार्थियों में भाग लिया।

टॉप रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को संस्थान की ओर से विभिन्न पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अगर आगे बढ़ना है तो अपने ज्ञान पर एकाधिकार कर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने सभी टॉपर स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की कि आप सभी अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होते रहे।

इस अवसर पर बंसल क्लासेस सागर के डायरेक्टर आलोक जैन, बांच मैनेजर डॉ.मनोज चतुर्वेदी,वासु गर्ग, प्रमोद पवारिया मार्केटिंग टीम सहित बंसल क्लासेस के शिक्षक एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें