विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में शासकीय आईटीआई प्रारंभ/स्वीकृत कराने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास राज्य मंत्री टेटवाल से किया अनुरोध

विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में शासकीय आईटीआई प्रारंभ/स्वीकृत कराने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास राज्य मंत्री टेटवाल से किया अनुरोध

(होनहार युवाओं को तकनीकी कौशल में पारंगत करने एवं रोजगार के सुअवसर प्रदान कराने विधायक लारिया की सकारात्मक पहल)

भोपाल/10.09.2025

बुधवार को भोपाल प्रवास के दौरान नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने म.प्र. शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल से मुलाकात कर शॉल और पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक लारिया ने राज्य मंत्री  टेटवाल से मकरोनिया में शासकीय आईटीआई प्रारंभ एवं स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने अवगत कराया कि नरयावली विधानसभा तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। विधानसभा के अंतर्गत मकरोनिया नगर का भी तेजी से विस्तार एवं विकास हो रहा है जिस कारण यहां के होनहार छात्रों को तकनीकी कौशल में पारंगत करने एवं रोजगार के सुअवसर प्रदान कराने में मदद की नितांत आवश्यकता है। मकरोनिया में आईटीआई प्रारंभ हो जाने के फलस्वरुप युवाओं को करियर में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगें। युवाओं को करियर के विभिन्न सेक्टर का व्यावहारिक और तकनीकी कौशल प्राप्त होगा, जिससे वे स्वरोजगार के क्षेत्र में स्वयं का व्यवसाय जैसे इलेक्ट्रिक वर्कशॉप, वेल्डिंग वर्कशॉप या कंप्यूटर रिपेयरिंग सेंटर शुरू कर सकेगें। इसके साथ ही युवा रेलवे, सेना, नौसेना, वायु सेना, पीडब्लूडी सहित विभिन्न पुलिस बलों जैसे सरकारी विभागों में नौकरी पा सकेंगे।जो देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  टेटवाल ने विधायक लारिया की सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए मकरोनिया में यशाशीघ्र शासकीय आईटीआई प्रारंभ/स्वीकृत कराने में हरसंभव सहयोग के लिये आश्वस्त किया।

Leave a Comment

Read More