प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे प्रेरणास्रोत, उनके नेतृत्व में देश विश्व में पताका फहरा रहा है-विधायक प्रदीप लारिया

नरेन्द्र मोदी हमारे प्रेरणास्रोत, उनके नेतृत्व में देश विश्व में पताका फहरा रहा है-विधायक लारिया

(सेवा पखवाड़ा अभियान की आयोजित कार्यशाला में सागर ग्रामीण मंडल एवं नरयावली मंडल ने सेवा प्रकल्प का संकल्प दुहराया)

सागर/13.09.2025

शनिवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के रजाखेड़ी स्थित कार्यालय में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा पखवाड़ा अभियान” की तैयारी को लेकर सागर ग्रामीण मंडल की बैठक आहूत की गई।

इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  हमारे प्रेरणा स्रोत है। उनके नेतृत्व में हमारा देश विश्व में पताका फहरा रहा है, भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है इसलिए करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के केंद्र श्री मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाड़ा अभियान को बहुत ही अच्छे से मनाया जाएगा जो 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती तक विभिन्न सेवा प्रकल्प कार्यक्रमके आयोजित किये जाएगे।

विधायक  लारिया ने कहा की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाना है। समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीति व डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना है, साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त करना है।

इस दौरान विधायक  लारिया ने हर घर स्वच्छता एवं हर घर स्वदेशी अभियान की शपथ दिलाकर संकल्प को दोहराया।

विधायक  लारिया ने नरयावली पहुंचकर नरयावली मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर सेवा पखवाड़ा अभियान में सेवा प्रकल्प आयोजन में सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More