
सत्य के मार्ग पर चलना ही धर्म है-श्री अविराज सिंह
खुरई। भाजपा युवा नेता अविराज सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निर्तला से सुनेटी के सीसी रोड़ निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुये, और खुरई स्थित सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा शहनाई गार्डन में आयोजित भव्य विमानोत्सव एवं क्षमावाणी महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुये। विमानोत्सव का आयोजन मुनि श्री निष्कंप सागर जी और मुनि श्री निष्काम सागर जी के परम् सानिध्य में तथा अभिषेक भैया के निर्देशन में किया गया।
अविराज सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति में ये माना गया है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुवात हमेशा ईश्वर के चरणों में प्रणाम करके करनी चाहिए, इसलिए संस्कृत के स्त्रोत श्री वेंकटेश्वर से शुरूआत की। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का मूल मंत्र है अपने देश की सेवा। कोई भी तभी आगे बढ़ता है जब उस राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का विकास में योगदान होता है। आप अपने वार्ड, ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाये, विगत दिवस 11 सितम्बर मैंने राष्ट्र के युवाओं से आव्हान किया कि हम सभी युवा साथी जनजागरण अभियान चलायें। जिसमें हम घर घर जाकर नागरिकों को एल्कोहल, ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव के बारे में बतायें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है। आपके हर सुख दुख में हम आपके साथ हैं और आज मैं आप सभी के बीच में आया हूं तो यह संदेश आप सभी को देना चाहूंगा हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारत में हुआ है। भारत वह भूमि है, जहां पर देवता जन्म लेने के लिये तरस्ते हैं। भारत भगवान श्री राम की धरती है, भगवान श्री कृष्ण की धरती है। भगवान श्री राम ने हमें संदेश दिया, रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाये पर वचन न जाये। भगवान श्री कृष्ण ने हमे संदेश दिया नास्ति सत्यार्थ परोधर्मा जिसका अर्थ है कि सत्य से बढ़कर और सत्य के मार्ग पर चलना ही हमारा धर्म है। भगवान श्री कृष्ण ने हमें यह संदेश दिया है। यह सदी भारत के युवाओं की सदी है इसलिए हम सभी को मिलकर 2047 तक एक विकसित राष्ट का, एक विकसित भारत का निर्माण करना होगा। हम सभी इसके लिए प्रयास करें, निरंतर अपनी विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाएं।
अविराज सिंह ने कहा कि निर्तला में 50 लाख रूपये की लागत से जिम बनवाने की और बागथरी ग्राम क्षेत्र में स्कूल बनाने की मांग है। सरकारी बोर से चंद्रशेखर कुर्मी जी के घर तक सीसी रोड बनवाना है। दलित बस्ती में ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग है। सरकारी स्कूलों में कक्षाओं को बढ़वाने की मांग की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि छह मांगे जल्द ही पूरी की जाएंगी और उनका कार्य जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम निर्तला में अभी तक 6 करोड़ 60 लाख के विकास कार्य हो चुके है और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। बीना नदी सिंचाई परियोजना, हनौता सिंचाई परियोजना और उल्दन बांध सिंचाई परियोजना जैसे बड़े कार्य प्रगति पर है। घर घर नल क्षेत्र में लग रहे हैं। खुरई नगर पालिका की सीमा का विस्तार हुआ है जिससे निर्तला वार्ड बना है। अविराज सिंह ने कहा कि आपके भूपेन्द्र भैया ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के 100 ग्राम को शहर बनाने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में आवास निर्माण में खुरई विधानसभा नंबर वन है, एक दिन 60 हजार वृक्ष लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री अविराजज सिंह पुराने पुलिस थाने में एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, चन्द्रप्रताप ठाकुर, पार्षद जगदीश अहिरवार, पार्षद हेमंत ठाकुर इन्द्रराज सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र पटेल, जय प्रकाश यादव, अमित पटैल, रश्मि सोनी, प्रेम सिंह, देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र पटेल, रणविजय बागथरी, हिमांशु बजाज, चंद्रभान कुर्मी, प्रेम सिंह कुर्मी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, मानक लाल अहिरवार, मोतीलाल अहिरवार, पूरन अहिरवार, नरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।











