विधायक प्रदीप लारिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर आयोजित नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर

विधायक प्रदीप लारिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर आयोजित नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में अधिकाधिक सहभागिता की कि अपील

(सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सेवा प्रकल्प कार्यक्रम का समग्र स्वास्थ्य गुणवत्ता पर विशाल आयोजन)

सागर/14.09.2025

सेवा पखवाड़ा अभियान के शुभारंभ 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर सिविल अस्पताल, मकरोनिया में नि:शुल्क वृहद् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह बात नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शिविर आयोजन की तैयारियों के निरीक्षण अवसर पर कहीं।

विधायक  लारिया ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा एक न्यायपूर्ण और समाज के समग्र स्वास्थ्य निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है, जहाँ हर किसी को वित्तीय बोझ के बिना आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने का अधिकार है। जीवन की गुणवत्ता के लिए स्वास्थ्य से बढ़कर अन्य कोई उत्तम सेवा नहीं है। 17 सितंबर पीएम मोदी जी के जन्मदिन पर प्रातः 10 बजे इस शिविर का शुभारंभ होगा। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से इस पुनीत आयोजन में आधिकारिक सहभागिता की अपील की है और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्राह करने का निवेदन भी किया है।

नि:शुल्क जाँच और दवाइयाँ

शिविर में विविध विधाओं के चिकित्सक उपस्थित रहेंगे तथा सभी प्रकार की स्वास्थ्य जाँच और दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें हड्डी रोग, कैंसर रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, पेट रोग, श्वास एवं दमा, नाक- कान- गला, बाल रोग, चर्म रोग सहित अनेक रोगों की जाँच और परामर्श मिलेगा। साथ ही रक्तचाप, मधुमेह और हड्डी-जोड़ रोग विशेषज्ञ भी सेवाएँ देंगे।

विशेष चिकित्सकीय सहयोग

इस शिविर में शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय सागर एवं प्रमुख रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ देंगे।

जाँच सुविधाएँ और अन्य आयोजन

शिविर में सोनोग्राफी, ईसीजी, रक्त परीक्षण, सिकल सेल जाँच सहित अन्य जाँचों की भी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही शिविर स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Comment

Read More