
थाना मोतीनगर पुलिस ने डकैती प्रकरण के फरार ₹3000 इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
दिनांक 21.12.2024 को थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत खुरई रोड ओवरब्रिज पर प्रातः लगभग 06:00–06:15 बजे फरियादी सुनील लहरवाली निवासी सिंधी कैम्प से कुछ अज्ञात आरोपियों ने रास्ता रोककर आँखों में मिर्च पाउडर डालकर उनके पास रखे ₹45,50,000/- नगद से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे।
मामले में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी की जब्ती की गई तथा अपराध में डकैती की योजना बनाकर लूट की गई रकम छुपाने की पुष्टि होने पर धारा 61, 126(2), 310(2), 317(3) बीएनएस का इजाफा किया गया। इस प्रकरण में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किये जा चुके हैं, जबकि आरोपी पप्पू पटैल घटना दिनांक से ही फरार था।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना तंत्र के माध्यम से फरार आरोपी पप्पू पिता इमरत पटैल, उम्र 33 वर्ष, निवासी कनेरा देव, सागर को दिनांक 15.09.2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ जारी है, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है तथा शेष रकम की बरामदगी के संबंध में तफ्तीश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण:
- निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
- उप निरीक्षक गौरव गुप्ता
- प्र.आर. नदीम शेख
- आर. विनीत
- आर. दीपक कुमार











