देवल सरपंच की हत्या की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस नें तीन सदस्यों का जाँच दल बनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवल सरपंच की हत्या की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस नें तीन सदस्यों का जाँच दल बनाया

जाँच दल 15 सितंबर को देवल जाकर हत्या के पीछे की साजिश का पता लगाएगा

सागर / 14 सितंबर।बीना विधानसभा की देवल पंचायत के सरपंच श्री लाखन सिंह यादव की भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या करने की जानकारी लेने, जांच करने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी नें तीन सदस्यो की जाँच समिति का गठन किया है।
उक्तआशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी नें बताया कि म.प्र.कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच दल के सदस्य श्री घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक सेवड़ा,श्री देवेन्द्र पटेल विधायक,श्री यादवेन्द्र सिंह यादव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गुना शामिल है।
जाँच दल के साथ अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री भूपेन्द्र सिंह मोहासा एवं श्री प्रभुसिंह ठाकुर पूर्व मंत्री एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इन्दर यादव भी देवल जाएगे ।
ज्योतिषी नें बताया कि जाँच दल 15 सितंबर 2025दिन सोमवार को दोपहर 01 बजे ग्राम देवल,बीना का दौरा करेंगे।जांच दल इस हत्या के पीछे की साजिश का भी पता लगाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें