रवि फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी एवं ग्रोमोर उपलब्ध कराने विधायक लारिया ने लिखा कलेक्टर को पत्र

रवि फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी एवं ग्रोमोर उपलब्ध कराने विधायक लारिया ने लिखा कलेक्टर को पत्र

सागर/15.09.2025

क्षेत्र के कृषक रवि सीजन की फसलों की बुवाई के लिए खाद की आवश्यकताओं को लेकर परेशान न हो इस हेतु नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने पूर्व तैयारी के लिए कलेक्टर, जिला सागर को यूरिया, डीएपी और ग्रोमोर की पर्याप्त आपूर्ति हेतु पत्र लिखा।

विधायक  लारिया ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित सेवा सहकारी मर्यादित समिति खाकरोन, नरयावली, कनेरा नीखर, मेहर और पामाखेड़ी एवं चितौरा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता कराने लेख किया। जिससे ग्रामीण कृषकों को खाद के लिए भटकना न पड़े एवं परिवहन खर्च व्यय न हो।

Leave a Comment

Read More