दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में जिले के सभी पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार की जानकारी दे – कलेक्टर  संदीप जी आर

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में जिले के सभी पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार की जानकारी दे – कलेक्टर संदीप जी आर

जिले में 2 अक्टूबर से शुरू हुआ दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

सागर 03 अक्टूबर 2025

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में जिले के सभी पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार की जानकारी दे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पशुपालन करने वाले किसानों व पशुपालकों की आय व दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से दुग्ध समृद्धि अभियान शुरू हुआ है। यह तीन चरणों में चलेगा। शुरुआत ग्राम सभाओं से की जाएगी। पहले चरण में 10 या 10 से अधिक गोवंश रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा। दूसरे चरण में 5 या अधिक गोवंश रखने वाले पशुपालकों और तीसरे चरण में 5 या कम गोवंश रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी/मैत्री द्वारा पशुपालकों से घर जाकर मुलाकात की जाएगी और उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के संबंध में बताया जाएगा। यह अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा।

Leave a Comment

Read More