
जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक सम्पन्न, नए जिला अध्यक्ष के लिए रायसुमारी हुई*
सर्वधर्म समभाव कांग्रेस की पहचान है : महेश जाटव
अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा है-भूपेंद्र सिंह मुहासा
सागर, 05 जुलाई 2026
जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर व ग्रामीण के अल्पसंख्यक विभाग की संयुक्त बैठक आज राजीव गांधी भवन, गौर मूर्ति स्थित कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव एवं सागर जिला प्रभारी श्री अशरफ खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता *जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह मुहासा * एवं *जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव * ने की।
बैठक में जिला प्रभारी श्री अशरफ खान ने अल्पसंख्यक विभाग के नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी राय जानी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला ग्रामीण अध्यक्ष *श्री भूपेन्द्र सिंह मुहासा * ने कहा कि “कांग्रेस की रीति-नीति सर्वधर्म समभाव की रही है। इन विभागों और प्रकोष्ठों के माध्यम से सभी धर्म के लोगों को प्रतिनिधित्व मिलता है जो अपनी बात संगठन में रख सकें एवं संगठन को विस्तार प्रदान कर सकें।”
जिला शहर अध्यक्ष श्री महेश जाटव ने कहा कि “अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से योग्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।”
अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण मार्शल खान ने कहा कि मुस्लिम समाज हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा का समर्थक रहा है और हमेशा देश हित में कांग्रेस को वोट करता आया है।कट्टर वादी मानसिकता वाली कुछ पार्टिया अगर ये सोचती हैं कि मुस्लिम समाज कांग्रेस से दूर हो जाएगा तो यह उनकी गलत फहमी है l
बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एकमत से कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है।
बैठक का संचालन जिला ग्रामीण संगठन महासचिव श्री आशीष ज्योतिषीने किया
आभार शहर अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष गब्बर पठान ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण युवा नेता जैद खान ने दिया।
बैठक को मुकुल पुरोहित,विजय साहू, हरविंदर सिंह चावला, शहजाद अंसारी, यासीन खान, आजाद खान,वसीम खान ने भी संबोधित किया.











