अज्ञात मृतक की शिनाख्त हेतु सिविल लाइन पुलिस ने आमजन से की सहयोग की अपील


थाना सिविल लाइन, जिला सागर
दिनांक: 06.07.2026

अज्ञात मृतक की शिनाख्त हेतु सिविल लाइन पुलिस ने आमजन से की सहयोग की अपील

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक अज्ञात मृतक की शिनाख्त के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है।

दिनांक 04.07.2026 को सूचनाकर्ता घोंटी उर्फ रूपनारायण पिता नारायण राजपूत, निवासी ग्राम सिरोंजा, थाना सिविल लाइन, जिला सागर द्वारा सूचना दी गई कि बीटीआईआरटी कॉलेज के पास स्थित पुराने पानी के नाले, ग्राम सिरोंजा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में डूबा हुआ मिला है।

सूचना प्राप्त होने पर थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की तथा मर्ग क्रमांक 26/26 अंतर्गत धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

अज्ञात मृतक का हुलिया निम्नानुसार है—

  • आयु लगभग 45 से 50 वर्ष
  • रंग गोरा
  • चेहरा लंबा
  • बाल काले
  • कद लगभग 5 फुट 6 इंच
  • माथे के बाईं ओर बैंडेज पट्टी लगी हुई है।

सिविल लाइन पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त अज्ञात मृतक की पहचान अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल निम्न नंबरों पर सूचना दें—

  • थाना सिविल लाइन, सागर: 7049116833
  • पुलिस कंट्रोल रूम, सागर: 9479997610

आपकी एक सूचना मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुँचाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकती है।

सागर पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है।

Leave a Comment

Read More