मकरोनिया फ्लाईओवर और बहेरिया सड़क चौड़ीकरण को मिलेगी रफ्तार: विधायक प्रदीप लारिया ने भोपाल में उच्च अधिकारियों से की मुलाकात

मकरोनिया फ्लाईओवर और बहेरिया सड़क चौड़ीकरण को मिलेगी रफ्तार: विधायक प्रदीप लारिया ने भोपाल में उच्च अधिकारियों से की मुलाकात
भोपाल/17.04.2026: नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कायाकल्प और यातायात सुगमता को लेकर विधायक इंजी.प्रदीप लारिया बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। अपने भोपाल प्रवास के दौरान विधायक श्री लारिया ने क्षेत्र की दो सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं—मकरोनिया फ्लाईओवर और मकरोनिया से बहेरिया चौराहा सड़क चौड़ीकरण—को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा की।

विधायक  लारिया ने  श्रवण कुमार सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र.(NHAI), मध्यप्रदेश, भोपाल,सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के क्षेत्रीय अधिकारी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) संभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर मकरोनिया फ्लाईओवर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की गति को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया ।
मकरोनिया-बहेरिया मार्ग का होगा कायाकल्प
मकरोनिया के विस्तार और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मकरोनिया चौराहे से बहेरिया चौराहे तक की सड़क का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में विधायक श्री लारिया ने अधिकारियों से चर्चा कर परियोजना की तकनीकी बारीकियों और लंबित स्वीकृतियों को जल्द पूर्ण कराने, स्वीकृति के पश्चात बिना विलंब के टेंडर प्रक्रिया कराने पर जोर दिया ।

विधायक का विजन: “जाम मुक्त और सुरक्षित नरयावली”
चर्चा के दौरान इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि “मकरोनिया और बहेरिया का क्षेत्र सागर का प्रवेश द्वार बनता जा रहा है। फ्लाईओवर का समय पर पूरा होना और बहेरिया तक सड़क का चौड़ीकरण न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी लाएगा।

विधायक प्रदीप लारिया के इस प्रयास से उम्मीद जागी है कि लंबे समय से प्रतीक्षित इन परियोजनाओं को अब पंख लगेंगे। अधिकारियों ने भी विधायक  लारिया को आश्वस्त किया है कि परियोजनाओं की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाएगी और तय समय सीमा के भीतर कार्यों को गति दी जाएगी।

Leave a Comment

Read More