बाघराज पंडापुरा में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, लिया आशीर्वाद

बाघराज पंडापुरा में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, लिया आशीर्वाद

सागर। विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने बाघराज पंडापुरा क्षेत्र में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। यह धार्मिक आयोजन श्री मनीष सैनी एवं श्री अरविंद सैनी के निवास पर पंडित पुष्पेंद्र पाठक जी के मुखारविंद से संपन्न हो रहा है।

विधायक  जैन ने कथा स्थल पहुंचकर पूज्य व्यासपीठ के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और समाज में सकारात्मकता का संचार करती है।

इस पावन अवसर पर जिला उपाध्यक्ष  यश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया।

Leave a Comment

Read More